Why to save yourself (खुद को क्यों बचाएं)
कुछ लोगों का मानना है कि प्रकृति अपने अनुसार जनसंख्या पर नियंत्रण करती है ऐसा कई किताबों में आपने और हमने पढ़ा और देखा भी विश्व स्तर पर देखें तो कई प्रकार की बीमारियां हर वर्ष अलग अलग मौसम में अलग अलग तरह की आती हैं जिससे प्र्त्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग काल के गाल में समा जाते है।
वर्तमान समय मै अगर आप देखेंगे तो "Covid-19" नाम की महामारी पूरे विश्व स्तर पर फ़ैल रही है जिससे हजारों और लाखों की संख्या में जनहानि हुई है। इसलिए आवश्यक है कि अपने आप को सेफ रखें सुरक्षित रखें और इसके लिए जरूरी है कि आवश्यक एतिहाद बरतते जाएं यह बीमारी केवल हमारे ही देश की नहीं अपितु कई देश इससे से पीड़ित हैं। मानव जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मेरे जैसे कई लोगों की नौकरी चली गयी और कई लोगों के व्यवसाय भी बंद हो गए है। अब बैंक से लिए गए लोन की क़िस्त भरना मुश्किल हो गया है। जो लोग क़िस्त नहीं भर पा रहे है तो बैंक के एजेंट घर आकर दबाव बना रहे है। सभी देश अपने अपने यहां पर लॉक डाउन कर रहे हैं जिससे लोगों पर कर्फ्यू जैसा बैन लग रहा है।
जब भी प्रकृति का नाश होगा तब तब ऐसी बीमारियाँ आती रहेगी और बीमारियाँ ही काफी नहीं है बल्कि सामाजिक चुनौतियाँ का भी सामना करना पड़ता है इसलिए सोच समझकर सबसे पहले अपना टारगेट बनायें फिर कार्य करें।
Comments
Post a Comment