Skip to main content

नशे से अपने आप को बचाओं (Protect your self from Drugs)

नशे से अपने आप को बचाओं

(Protect your self from Drugs)

क्या आप भी नशीली वस्तुओं का सेवन करते है ??????????

यदि हाँ तो सावधान हो जाईये आप भी शिकार होने वाले है बहुत साडी बीमारियों के-----------

            नशीली वस्तुओं का सेवन आज के दौर में फैशन बन गया है हर जगह नव युवको एवं किशोरो को इनका सेवन करते हुये देखा जा सकता है यह समस्या केवल किसी एक नगर, शहर की नही है ये समस्या देश के हर कोने की है। नशीली वस्तुओं का सेवन व्यक्ति को कमजोर बना देता है जिस कारण वह व्यक्ति समाज व अपने परिवार के लिये कितना गैर-जिम्मेदार बन जाता है। कई बार नशे की लत व्यक्ति को अपराधी भी बना देती है धीरे-धीरे वह आदतन अपराधी बन जाता है। अधिकतर अपराध नशे की हालत में किये जाते है और गाड़ियों के एक्सीडेंट भी नशे की बजह से ही होते है, तथा दूसरी तरफ जिस परिवार का मुखिया यदि नशीली वस्तुओं का सेवन करता है तो उस परिवार की हालत बहुत ख़राब हो जाती है और उस परिवार की महिलायंे एवं बच्चे दर-दर भटकने को मजबूर हो जाते है जिन बच्चो के हाथ में कलम होनी चाहिये उनके हाथ में काम के औजार होते है या फिर वे अपराध करने लगते है।अक्सर नशेखोर व्यक्ति आत्महत्या करने का प्रयास करते है। नशीली वस्तुओं का व्यसन के कारण आज के दौर में परिवारों का विघटन हो रहा है, तथा बाल मजदूरी की समस्या बढ़ती जा रही है, यद्यपि आज ज्ञान-विज्ञान, अर्थव्यवस्था और शिक्षा में अच्छी प्रगति और विकास हुआ है फिर भी इस प्रगति और विकास के बावजूद समाज में बहुसंख्यक ऐसे परिवार है जो शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से पिछड़े हुए है वे अपने बच्चों को बहुत कम उम्र से ही काम पर लगा देते हैं।



 

Comments

  1. casino slots 2021-12-31 - DRMCD
    The best 시흥 출장안마 casino 화성 출장샵 slots of 2021-12-31 동두천 출장안마 by 순천 출장마사지 casino reviews - real players' ratings, games, complaints, bonus codes & more 여수 출장안마 for Casino Slots.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं

  स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं स्वास्थ्य एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक रूप से संतुलित होता है। स्वस्थ रहना जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और बीमारियों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। स्वस्थ रहने के लिए कुछ विशिष्ट आदतें अपनाई जा सकती हैं जो हमारे शरीर और मन दोनों को लाभ पहुंचाती हैं। नीचे दिए गए सुझाव स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक हो सकते हैं। क्या करना चाहिए संतुलित आहार लेना संतुलित आहार का अर्थ है सभी प्रकार के पोषक तत्वों का उचित अनुपात में सेवन करना। अपने आहार में ताजे फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज, दालें, और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। नमक, चीनी, और तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। नियमित व्यायाम नियमित व्यायाम शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रोजाना कम से कम 30 मिनट का शारीरिक व्यायाम करें, जिसमें तेज चलना, दौड़ना, योग, तैराकी, या साइकिल चलाना शामिल हो सकते हैं। व्यायाम शरीर को फिट रखने के साथ ही मानसिक तनाव को भी कम करता है। पर्याप्त नींद अच्छी नींद स्वस्थ जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस...

Protect yourself from Corona virus(अपने आपको कोरोनावायरस से बचाव)

Lockdown Protect yourself from Corona virus (अपने आपको कोरोनावायरस से बचाव)                 वर्तमान समय में अगर आप देखेंगे तो पूरे विश्वव्यापी समस्या चल रही है जिसको कोरोना वायरस के नाम से जाना जा रहे। वैसे इसका जो पूरा नाम है कोरोनावायरस (COVID-19) । अब समस्या यह है कि इससे  कैसे प्रॉब्लम क्या है? सबसे पहले जो लोग सामाजिक तौर पर कोई भी कार्य करते हैं या ऐसे कार्य करते हैं जिससे उन्हें समाज के लिए लोगों से मिलना पड़ता है, और भीड़ को इकट्ठा करना होता है। भीड़ से ज्यादा से ज्यादा बिजनेस में फायदा होता है। लेकिन फिर भी आपको सावधान रहना है क्योकि  कोरोनावायरस (COVID-19)  का जो इन्फेक्शन होता है वो एक व्यक्ति से दूसरे में फ़ैल जाता है जिससे आपको दूरी बनाकर रखनी है ये मै नहीं कह रहा हूँ टी. वी. न्यूज़ चैनल द्वारा ये समझाया जा रहा है  कि जो भी आप काम करते हैं, जैसे कि आपका कोई जॉब प्रोफाइल है जो कि समाज के लिए आपको काम करना पड़ता है तो इन सारी चीजों का ध्यान रखना होगा। हम समूचे विश्व की हम बात करें त...

Who am I (मै कोन हूँ )

Who am I (मै कोन हूँ )        सबसे पहले हर एक व्यक्ति ये सोचने को मजबूर हो जाता है कि वो है कौन और उसने इस दुनिया में जन्म क्यों लिया है ?          कुछ समय बाद व्यक्ति जब वह अपने काम काज में व्यस्त हो जाता है तो वह अपने बारे में सोचना बंद कर देता है फिर रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त हो जाता है इसके बाद वह अपनी आकाँक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक धन कमाने में लग जाता है, और वह एक मशीन बनकर रह जाता है और कभी उसके मन में ये नहीं आता कि वह व्यक्ति कौन हैा वह व्यक्ति अपनी जूठी शान में जीता जाता है क्योकि उसको ऐसा लगने लगता है की उसने बहुत कुछ पा लिया है जब थोड़ा सा धन इकट्ठा कर लेता है या फिर उसको कोई उच्च पद प्राप्त हो जाता  है तो उसके मन में विकार उत्पन्न हो जाते है जैसे घमंड, अहंकार, लोभ, क्रोध और कुछ अन्य प्रकार के विकार इसमें शामिल है।          जब भी व्यक्ति इन विकारों में फसने लगता है या ग्रसित होने लगता है, तो वह "मै कौन हूँ " भूल जाता है और वह अ...